7 जून 2024 - 09:17
तालिबान ने बामयान से शिया किताबों को जमा करना शुरू किया

नाम गुप्त रखने की शर्त पर अबना से बात करते हुए दो सूत्रों ने कहा कि पिछले कई दिन से बामयान के स्कूलों, शिक्षा केंद्रों और मदरसों से शिया धार्मिक पुस्तकों को जमा किया जा रहा है।

अफ़ग़ानिस्तान की सत्ता पर क़ाबिज़ तालिबान ने देश के बामयान प्रांत से शिया समुदाय की धार्मिक किताबों को जमा करना शुरू कर दिया है।

जानकार सूत्रों के अनुसार तालिबान सरकार के अंतर्गत बामियान प्रांत के शिक्षा विभाग ने इस शिया प्रांत के स्कूलों से शिया धार्मिक पुस्तकें एकत्र करने के लिए शासनादेश जारी किया है।

नाम गुप्त रखने की शर्त पर अबना से बात करते हुए दो सूत्रों ने कहा कि पिछले कई दिन से बामयान के स्कूलों, शिक्षा केंद्रों और मदरसों से शिया धार्मिक पुस्तकों को जमा किया जा रहा है।